डाउन सिंड्रोम की पहचान कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:21

इनके बौद्धिक स्तर सामान्य बच्चों की तुलना में काफी कम होता है। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे की नाक सामान्य रूप से चपटी, ऊपर की ओर झुकी हुई आंखें, छोटी गर्दन और छोटे कान, मुंह से बाहर निकलती रहने वाली जीभ, चौड़े हाथ, अपेक्षाकृत छोटी अंगुलियां और छोटे हाथ-पैर, छोटा कद होता है।

डाउन सिंड्रोम के लक्षण

डाउन सिंड्रोम के लक्षण आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। हालांकि, इस विकार से पीड़ित व्यक्ति में आमतौर पर शारीरिक उपस्थिति लगभग-लगभग एक समान ही होती है जैसेः

आंखों का ऊपर उठा हुआ या फिर तिरछा हुआ दिखाई देना

जीभ का ज्यादा उभार होना

चेहरे का चपटा होना

कान, मुंह या फिर सिर का छोटा होना

पैदा होने के साथ ही छोटी गर्दन

छोटी उंगलियां

छोटे हाथ या पैर

मांसपेशी का खराब टोन

डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों के विकास में देरी के कारण उन्हें बैठने, खड़े होने और चलना जैसी चीजों को सीखने में अन्य बच्चों की तुलना में अधिक समय लगता है। डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों में आगे जाकर ये समस्याएं देखने को मिलती हैः

बच्चों को कोई भी चीज सीखने में ज्यादा समय लगता है।

ध्यान न देने की समस्या

बोलने में दिक्कत

फैसला लेने में हिचकिचाहट

हठ-जिद्द

जल्दी गुस्सा आ जाना

नींद न आने की समस्या

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info